बलिया जल्द ही पटना और गोरखपुर से रेलवे मार्ग से जुड़ेगा। रेलवे विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि दीपावली के बाद ट्रेनों का संचालन शुरु हो जाएगा। बलिया से पटना और गोरखपुर की दूरी करीब 150 किलोमीटर की है। ऐसे में इन जिलों के बीच ट्रेनों का संचालन शुरु होने से आवागमन में सुविधा होगी।
रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि संसद सदस्यों की बैठक में गोरखपुर व पटना शहर के लिए बलिया से ट्रेन चलाने की मांग सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने की है। रेलवे प्रस्ताव तैयार कर जल्द इन शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू कराएगा। जिला मुख्यालय से इन शहरों के लिए पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होगा।
वर्तमान में इन जिलों के लिए सड़क मार्ग से सीधी वाहन सेवा नहीं है। ऐसे में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने वाराणसी मंडलीय कार्यालय पर हुई संसद की बैठक में दोनों शहरों के लिए ट्रेन संचालन की मांग रखी। जिसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा छपरा लखनऊ एक्सप्रेस का करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग उठी है। राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर के प्रतिनिधि दीपक वर्मा ने बिल्थरारोड़ स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी व एटीएम लगाने की मांग की।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…