बलिया जिले में सतत बिजली आपूर्ति को लेकर प्रशासन के द्वारा काम कराया जा रहा है। अब रिवैंप योजना के तहत 130 करोड़ से बिजली व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरु किया जाएगा।
बता दें कि जनपद के कई इलाके ऐसे हैं जहां विद्युत उपकेंद्र को लंबी दूरी तक बिजली की आपूर्ति करनी पड़ती है। लंबी दूरी होने के कारण छोटे फॉल्ट होने पर उसे सुधारने में काफी ज्यादा परेशानी आती है। तार लंबे होने के कारण लाइन लॉस भी होता है। कई इलाकों में जर्जर तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है।
ऐसे में विभाग ने रिवैंप योजना के तहत काम करना शुरु कर दिया है।इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के कुल 4049 किमी लंबाई में तारों को बदलने का काम होना है। शासन ने मोंटी कार्लो को बतौर कार्यदायी एजेंसी नामित किया है। पहले चरण में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 3291 किमी लंबाई के एबी केबल बदले जाएंगे।
इसके अलावा, 33 केवी के 149 किमी और 11 केवी के 609 किमी लंबाई के जर्जर तारों को बदला जाएगा। बता दें कि रिवैंप के तहत पांच वर्षीय योजना वर्ष 2022-26 के लिए कार्ययोजना बनी है। इन पांच वर्षों में योजना में अलग-अलग कार्य किए जाएंगे। कुल परियोजना करीब 700 करोड़ की है। अब पहले चरण की शुरुआत होगी और इसके लिए शासन की ओर से धन भी जारी कर दिया गया है। विद्युत अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि रिवैंप योजना में कई तरह के कार्य प्रस्तावित हैं। पहले चरण में जर्जर तारों को बदलने की कार्ययोजना स्वीकृत हुई है। पॉवर कॉरपोरेशन से कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरु कराया जाएगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…