Categories: बलिया

बैरिया में बदले जाएंगे जर्जर विद्युत खंभे और तार, सुधरेगी बिजली आपूर्ति

बैरिया तहसील क्षेत्र में विद्युत खंभे और जर्जर तारों के बदलने का काम शुरू हो गया है। आरडीएसएस योजना के तहत पूरे तहसील क्षेत्र में खंभे लगेंगे और क्षतिग्रस्त खंभे और तारों को बदला जाएगा।

बुधवार को बहुआरा गांव में अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने आरडीएसएस पंच वर्षीय योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान अवर अभियंता ने कहा कि एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल से विद्युत चोरी तो रुकेगी ही बिजली से होने वाले हादसों में भी कमी आएगी। कहा कि तहसील बैरिया क्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये इस योजना के तहत खर्च होना है।

कार्यदायी संस्था मोंटी कार्लो लिमिटेड के डिप्टी प्रबंधक सूर्यकांत अमादावरे ने कहा कि पूरे जनपद में इस योजना के तहत करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से काम कर विद्युत व्यवस्था सुधारी जाएगी। इस योजना के तहत ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान डिवीजन इंचार्ज अमित मिश्र, अभियंता राहुल राय, मनोरंजन कुमार आदि रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago