Categories: बलिया

ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान की मांग, बदला जाए ददरी में लगने वाले मीना बाजार का नाम

बलिया के ऐतिहासिक और देश के दूसरे सबसे बड़े पशु मेले ददरी मेले के लिए स्थायी भूमि अधिग्रहण तथा मेले में लगने वाले कला, साहित्य, शिल्प, सांस्कृतिक, व्यवसायिक प्रदर्शनी/बाजार/मेला का मुगलकालीन अश्लील नामकरण मीना बाजार का नाम समाप्त कर ददरी मेला रखने व मेले में बनने वाले अस्थायी थाना-मीना बाजार का नाम थाना-ददरी मेला रखने की मांग ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह बबलु ने किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर, व प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव, गृह व नगरविकास, मंडलायुक्त आजमगढ व जिलाधिकारी बलिया को प्रेषित कर यह मांग रखी है। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि पूरे देश में भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक परम्परा के पुनरोद्धार में भारतसरकार और उत्तरप्रदेश सरकार जी जान से जुटी है। लेकिन भृगुक्षेत्र बलिया की पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परम्परा को बचाने व बढ़ाने के लिये किसी भी स्तर पर कोई पहल अथवा प्रयास नहीं हो रहा है।

ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह इस दौरान मीना बाजार के नाम का विरोध करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने इक्यावन कविताओं में से एक कविता में अश्लीलता के परिचायक मीना बाजार का उल्लेख करते हुए लिखा था कि ‘अकबर के पुत्रों से पूछो क्या याद उन्हें है मीना बाजार’ ऐसे अश्लील शब्द मीना बाजार का पौराणिक व सांस्कृतिक व संत समागम वाले ददरी मेले से जुड़ना हम बलियावासियो के लिये अपमानजनक है। इसलिए मीना बाजार का नाम बदला जाए।

उन्होंने मेले के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर कहा कि पूर्व में राज्यपाल व मुख्यमंत्री जी को प्रेषित पत्रों पर उनके कार्यालयों द्वारा जिलाधिकारी बलिया को प्रेषित पत्रों पर जिलाधिकारी बलिया द्वारा पत्र द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया गया था कि तहसीलदार सदर द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु करने का निर्देश दिया गया है। प्रक्रिया शुरु भी हुई थी लेकिन एक वर्ष बाद भी जिला प्रशासन, नगर पालिका व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण मामला ठंढे बस्ते में चला गया और अभी तक कुछ नहीं हो पाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago