बलिया के इस लड़के ने ओडिसा में मचाया धमाल, विकसित किया देश का पहला एयर प्लाऊ

सिकंदरपुर (बलिया) हौसला बुलंद हो तो मंजिल अवश्य मिलती है यह कर दिखाया ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार के भूतपूर्व छात्र शुभम सिंह ने उसके इस उपलब्धि पर शनिवार को ज्ञानकुंज के प्रांगण में जश्न का माहौल था।

ज्ञात हो कि पूरे उड़ीसा राज्य से सामाजिक संवर्ग के 3600 योजनाओं को लेकर युवाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया था जिसमें गुजरात से आई ‘क्रिएट अहमदाबाद ‘ ने केवल मात्र 19 योजनाओं को चयनित किया जिसमें 2 योजनाएं ज्ञानकुंज के छात्र शुभम सिंह व उनके टीम की चुनी गई। इस उपलब्धि पर उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा 13 अप्रैल को शुभम सिंह को सम्मानित किया गया। शुभम द्वारा हाइब्रिड क्रॉप हार्वेस्टर और प्लाऊ बनाया गया था जिसकी लागत मात्र लगभग ₹35000 थी और वह सूर्य की रोशनी से प्राप्त ऊर्जा से चलाया गया था। उसमें हार्वेस्टर फसल काटने के साथ साथ खेत की जुताई भी किया था।

यह देख वहां मौजूद टीम काफी अचंभित हो गई थी इसी उपलब्धि को देखते हुए उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा शुभम सिंह एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। मध्यमवर्ग से ताल्लुक रखने वाले शुभम सिंह के पिता हरिंदर सिंह एक सामान्य किसान हैं जिनकी आय का मुख्य स्रोत खेती है शुभम प्राथमिक स्तर से आठवीं तक की शिक्षा मनियर स्थित सेंट मदर टेरेसा स्कूल से प्राप्त करने के बाद 9वी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई ज्ञानकुंज में किया था

और शुभम शुरू से ही मेधावी था अपने पढ़ाई का फीस वह स्वयं ट्यूशन पढ़ा कर निकलता था इंटर की पढ़ाई करने के बाद शुभम n i s t संस्थान उड़ीसा में प्रवेश लिया था अभी वह वहां पढ़ ही रहा था तो उसके मन में किसानों के प्रति सोच पैदा हुआ कि गरीब किसानों के लिए भी कुछ खोज किया जाए और अपने मित्र अतुल पांडेय और विजय मिश्रा के साथ उसने हाइब्रिड क्राफ्ट हार्वेस्टर और प्लाऊ तैयार कर लिया। उसके इस खोज से उड़ीसा मैं ही नहीं बलिया में भी जश्न का माहौल है पत्र निधियों से टेलीफोन माइक से वार्ता के दौरान शुभम सिंह ने बताया कि शुरू से ही गरीबों और किसानों के लिए कुछ करने की मन में चाहत थी

आज उसका सपना पूरा हो चला है इसका श्रेय उसने ज्ञानकुंज एकेडमी के साथ अपने परिवार को दिया। प्रेस वार्ता के दौरान भौतिक विज्ञान के प्रमुख लक्ष्मण चौहान एवं हाईस्कूल वर्ग के वरिष्ठ शिक्षक जय सिंह ने अनुभव उसके साथ बिताए गए साझा किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह अध्यक्ष ज्योतिष स्वरूप पांडेय उप प्रधानाचार्य श्रीमती शीला सिंह नेहा मिश्र नीरज उपाध्याय आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 days ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

5 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

4 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 month ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago