क्वारेंटीन होने के बावजूद दुकान खोलकर कोरोना को दे रहे दावत ?

बलिया. जिला प्रशासन ने जिस परिवार को क्वारेंटीन किया था,   उनके  परिवार ने लॉकडाउन और क्वारेंटीन के सारे नियम-कानून को धता बताते हुए खुलेआम इसका उल्लंघन करने में जुटे हुए हैं. जनरल स्टोर की दुकान खोलकर न सिर्फ उपभोक्ताओं को कोरोना संक्रमित करने की खुली दावत दे रहा है, बल्कि जिला प्रशासन को भी खुली चुनौति भी दे रहा है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नया चौक जापलिनगल का है, जहां एक परिवार को क्वारेंटीन करने के बावजूद जनरल स्टोर की दुकान खोल रहे हैं.

हुआ यूं  शतनाथ सिंह( बदला हुआ नाम)  के परिवार का एक व्यक्ति  बीते दिनों फरीदाबाद से घर आए थे, जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी होने के बाद  पूरे परिवार को 23 मई से आगामी 20 जून तक क्वारेंटीन कर दिया था, लेकिन  जिला प्रशासन को धता बताते हुए बेखौफ अपनी दुकान खोलकर न सिर्फ लॉकडाउन के नियम-कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि कोरोना को खुली दावत भी दे रहा है. उधर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन भी शायद आंखों में पट्टी बांधें हुए हैं, तभी तो कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
सदर एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा कि- यदि क्वारेंटीन के बावजूद कोई परिवार दुकान खोलें है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी, सोशल डिस्टेंस और लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा.

शहर कोतवाल विपिन सिंह के  मुताबिक – मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं, यदि ऐसा है कि लॉकडाउन के बावजूद संबंधित परिवार दुकान खोल रहे हैं तो निश्चित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago