पंचायत चुनाव को लेकर की गई इन अधिकारियों की तैनाती, डीएम ने लिए कई ज़रूरी फ़ैसले

बलिया डेस्क : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त की गई है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कार्मिक नियुक्ति के लिए प्रभारी अधिकारी सीडीओ को, जबकि अपर प्रभारी के रूप में पीडी डीएन दूबे, बीएसए एसएन सिंह, कृषि अधिकारी विकेश कुमार, एनआईसी के अधिकारी निजामुदीन, लोक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार को नियुक्त किया है।

प्रशिक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी सीडीओ और अपर प्रभारी अधिकारी राजीत राम मित्र, उप कृषि निदेशक इंद्राज एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी राम बहाल को नियुक्त किया गया है।

मतपत्र के लिए प्रभारी बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी धनराज यादव तथा अपर प्रभारी अधिकारी शिवशंकर सिंह, चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर ललित कुमार एवं सहायक चकबंदी अधिकारी नगरा मनोज कुमार पांडेय को नियुक्त किया गया है।

लेखन सामग्री निर्वाचन सामग्री एवं प्रपत्र के लिए प्रभारी बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी धनराज यादव एवं अपर अधिकारी प्रभात कुमार पांडेय, चकबंदी अधिकारी बेल्थरारोड उमा शंकर प्रसाद एवं सहायक चकबंदी अधिकारी बेल्थरारोड भागवत सिंह को नियुक्त किया गया है।

मतपेटी/स्टील ट्रक व ताला के लिए प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अधिकारी मनोज कुमार सिंह और अपर प्रभारी अधिकारी श्याम सुंदर यादव एवं अवर अभियंता विकास खंड पंदह दीपक कुमार को नियुक्त किया गया है।

वाहन व्यवस्था एवं ईंधन जोनल/सेक्टर एवं रूट चार्ट के लिए प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र कुमार सिंह तथा अपर प्रभारी अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव को नियुक्त किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago