बलिया में बिजली चोरी रोकने को विभाग ने की तैयारी, अब घरों से बाहर लगाए जाएंगे मीटर

बलिया। मीटर रीडरों की परेशानी और बिजली चोरी के मामलों को रोकने के लिए अब विभाग ने बड़ी तैयारी कर ली है। इसके तहत अब बिजली के मीटर घरों से बाहर लगाए जाएंगे। कुल 1.37 लाख मीटर घर से बाहर लगेंगे, शुरुआती दौर में 25 हजार मीटरों को बाहर लगाया जाएगा।

बता दें कि जिले में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ लोग मीटर रीडर को हर महीने घर के अंदर मीटर रीडिंग नहीं देखने देते। जिसके चलते अब विभाग ने फैसला लिया है कि सभी उपभोक्ताओं के घरों के बाहर मीटर लगाए जाएंगे।

विभाग की योजना के मुताबिक अधिक लाइन लास वाले इलाकों में सबसे पहले मीटर बदले जाएंगे। फिलहाल 10 हजार उपभोक्ताओं के मीटरों को परिसर से बाहर करने का कार्य चल रहा है। वहीं 1.37 लाख उपभोक्ताओं मीटर घर के बाहर करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विद्युत अधीक्षण अभियंता आरके जैन का कहना है कि वर्षों पूर्व में लगे अधिकांश मीटर उपभोक्ताओं के घरों के अंदर लगे हुए हैं। इसके चलते मीटरों की जांच में दिक्कत आती है और समय से रीडिंग भी नहीं हो पाता है। सभी मीटरों को घरों के बाहर किया जाना है, प्रकिया चल रही है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago