राजधानी दिल्ली में 11 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। ये सभी शव एक ही घर से बरामद हुए हैं। मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर इलाके का है। बरामद किये गए शव सात महिलाओं और चार पुरुषों के हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो परिवारों के कुल 11 लोग एक ही घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। मरने वालों में किसी के हाथ बंधे मिले, किसी के पैर तो किसी के मुंह पर पट्टी बंधी मिली।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह साढ़े सात बजे शवों की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह सामूहिक हत्या का मामला है या सामूहिक आत्महत्या का। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है, ताकि इसके पीछे की वजहों को सामने लाया जा सके। हालांकि शुरुआती तौर पर पुलिस इसे खुदकुशी का मामला ही मान रही है। वहीं, एक ही घर से 11 शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि मरने वाले लोग दो भाइयों के परिवार वाले हैं। इनमें से एक का प्लाईवुड का कारोबार था और दूसरे की परचून की दुकान थी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…