Categories: बलिया

बलिया व रसड़ा में दीपावली मेले का आयोजन, 28 से 30 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

दीपों का त्यौहार दीपावली आने में कुछ ही समय बाकी है। दीपोत्सव पर नगरपालिका परिषद बलिया व रसड़ा में 28 से 30 अक्टूबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जाना है। ऐसे में जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सीडीओ प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

बलिया में भृगु आश्रम परिसर तथा रसड़ा के गांधी पार्क में यह मेला लगेगा। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाएं भी बताई जाएंगी। साथ ही पटरी दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए जगह चिन्हित करने तथा बच्चों के मनोरंजन झूला आदि लगवाने को कहा। इसके अलावा दीया-बाती व दीवाली से सम्बन्धित अन्य सामग्रियों की दुकानों को लगाने के लिए भी निर्देशित किया।

साथ ही मेले में नुक्कड़-नाटक, कवि सम्मेलन, गायन, लोकगीत, बिरहा आदि का आयोजन भी किया जाएगा। कला शिक्षक इफ्तेखार खां ने स्कूली बच्चों के माध्यम से वाद-विवाद, चित्रकला व गीत प्रतियोगिता कराने के सुझाव दिए। सीओ को निर्देश दिए कि दोनों जगहों पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाएं, जिसमें महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से दोनों जगहों पर स्टाल लगाने निर्देशित किया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, ईओ रसड़ा राजेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह आदि थे।

ऐसा रहेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेड्यूल-

सीडीओ ने कहा कि दीपावली मेले का उद्घाटन 28 अक्तूबर को शाम पांच बजे होगा। बलिया में पहले दिन गायिका अनुभा राय, परम्परागत लोक नृत्य (डफरा), गायक बंटी वर्मा व शैलेन्द्र शर्मा की प्रस्तुति के अलावा देशभक्ति नृत्य तथा बेटी बेचवा नाटक होगा। इसमें सुनीता पाठक गायिका, शास्त्री नृत्य (स्नेहा डे) विजय प्रकाश पांडेय गायक, देशभक्ति नृत्य व नाटक विदेशिया प्रस्तुति देंगे।

29 अक्टूबर को गायक शैलेंद्र मिश्र, आशुतोष यादव व चिंटू सेवक की प्रस्तुति के अलावा शास्त्रीय व देशभक्ति नृत्य तथा गबरघिचोर नाटक का मंचन होगा। 29 को गायक सोनू लाल यादव, आशुतोष यादव व विजय प्रकाश पांडे, नाटक गबरघिचोर का मंचन तथा 30 अक्तूबर को गायक बंटी वर्मा व शैलेंद्र मिश्रा गीतों की प्रस्तुति करेंगे। 30 अक्टूबर को गायक विजय प्रकाश पांडे, सोनू लाल यादव व गायिका सुनीता पाठक की प्रस्तुति होगी। साथ ही स्नेहा डे का शास्त्रीय नृत्य तथा विदेशिया का मंचन होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago