Categories: बलिया

शहीद मंगल पांडे की जयंती को लेकर छिड़ी बहस, स्मारकों में जन्मतिथि 30 जनवरी

बलिया में अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती को लेकर बहस छिड़ गई है। शहीद मंगल पांडे की जन्म तिथि 30 जनवरी है या 19 जुलाई, इसको लेकर संशय की स्थिति बन रही है। दरअसल विवाद उस वक्त बढा जब कोई जनपद में स्थापित स्मारकों, सूचना विभाग की किताओं और अबतक के आयोजनों का हवाला देते हुए 30 जनवरी की बात कर रहा था।

इधर कुछ लोग बैरकपुर छावनी का उदाहरण देते हुए 19 जुलाई को जयंती मनाने की बात कह रहे थे। वहीं जिले में कुछ स्मारकों में अमर शहीद की जन्मतिथि 30 जनवरी अंकित है। शहीद के पैतृक गांव नगवा के साथ ही कदम चौराहा स्थित मंगल पांडे की प्रतिमा पर लगे शिलापट्टों पर उनकी जन्मतिथि 30 जनवरी अंकित है।

सूचना विभाग की ओर से उपलब्ध पुस्तक, लेख, स्मारक समितियों से जुड़े लोग भी इसी तिथि को सही मानते हैं। तमाम आयोजन भी इस तिथि को होते रहे हैं। दूसरी ओर गूगल पर शहीद की जन्मतिथि 19 जुलाई बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गूगल के अलावा बैरकपुर छावनी में भी उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उनकी जयंती 19 जुलाई को मनाने का निर्णय लिया है। वहीं अधिकतर लोगों ने सही तिथि अंकित करने की मांग कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago