बलिया। बलिया में कोरोना संक्रमण से एक और संक्रमित युवक की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी और भाभी समेत पांच लोग पॉजिटिव पाये गये। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमितों को क्वारंटीन करने के साथ ही पूरे गांव को कटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
रेवती थाना क्षेत्र के मूडाडीह आदि गांव में 45 वर्ष युवक की तबीयत शुक्रवार को खराब हो गयी। परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसकी कोरोना जांच की गयी। वह पॉजिटव निकला। इसके बाद नर्सिंग होम के डॉक्टर ने उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी। घरवाले उसे मऊ में निजी अस्पताल ले गए।
कोरोना पॉजिटिव होने पर अस्पताल ने युवक को भर्ती करने से मना कर दिया। परिजन उसे लेकर बीएचयू अस्पताल पहुंचे। बीएचयू ने उसे रेफर कर दिया। वाराणसी में ही निजी अस्पतालों ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया। परिजन लेकर कहीं और जा रहे थे कि उसकी मौत हो गयी। जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सीएचसी की टीम कोरोना संक्रमण से मृत युवक के घर पहुंची तथा परिजनों का कोविड जांच की। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धर्मेद्र का कहना है कि जांच में युवक की पत्नी व भाभी समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…