Categories: बलिया

बलिया में जानलेवा बारिश! भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार, महिला की मौत

उत्तरप्रदेश के बलिया में लगातार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी एक परिवार पर बारिश ने कहर बरपाया। रसड़ा थाना क्षेत्र के संवरुपुर गांव में बारिश के बीच एक झोपड़ी की मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। इसमें बैठे बुजुर्ग दंपति समेत उनका मासूम नाती मलबे में दब गए। हादसे में बुजुर्ग महिला परसोतमी देवी की मौत हो गई है। जबकि महिला का पति रामबचन नाती मनदीप की हालात गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम प्रभुदयाल ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

दरअसल संवरूपुर गांव निवासी रामबचन राजभर (70) उनकी पत्नी परसोतमी देवी (65) और नाती मनदीप (6) अपने मिट्टी की दीवार पर लगी झोपड़ी में बैठे थे। इसी बीच बरसात में झोपड़ी की दीवार भरभरा कर गिर गई।मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। उनके पति और मासूम नाती की स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

हादसे के बाद से क्षेत्र में कोहराम है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। घायलों का फिलहाल इलाज जारी है। इस हादसे से एक हसते-खेलते परिवार में मातम छा गया है। परिवार के दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हालांकि अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन की ओर से परिवार की क्या मदद की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago