Categories: Uncategorized

अमला के रिटायरमेंट पर डिविलियर्स ने दिया चौकाने वाला बयान, कहा- आप पर पहले ही लोगो को था शक…

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है और उनके संन्यास लेने पर एबी डिविलियर्स ने दिया एक बड़ा बयान । गुरुवार को हाशिम अमला ने क्रिकेट के दोनों टेस्ट फॉर्म वनडे और टी-20 को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया हालांकि हाशिम अमला दुनिया भर की T20 लीग खेलते रहेंगे ।

36 साल के हाशिम अमला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिलहाल सिर्फ डोमेस्टिक लीग खेलते रहेंगे। अमला ने अपने क्रिकेट करियर में 124 टेस्ट मैच खेले है जिसमें उन्होंने 9283 रन बनाए। दोस्तों बेहतरीन क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इस मौके पर हाशिम अमला की खूब तारीफें की ।

एबी डिविलियर्स ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करके हाशिम अमला को शुभकामनाएं दी और लिखा कि “अद्भुत करियर हाशिम अमला !भले ही बहुत सारे लोगों ने आप पर पहले संदेश किया है लेकिन आप की लड़ाई की भावना,विनम्रता और अविश्वसनीय प्रतिभा आपको एक तरह के पहाड़ के शीर्ष तक ले गई और अंततः आप विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है ।

दोस्तों यह धुरंधर क्रिकेटर अब कभी हरी जर्सी में मैदान में नजर नहीं आएगा। कम समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में अमला अव्व्ल रहे हैं और उनका मुकाबला दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों से रहा है । भारतीय कप्तान विराट कोहली और हाशिम अमला की हमेशा से ही तुलना होती रही है। अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर के दौरान अमला ने खूब प्रसिद्धि बटोरी । साथ ही बहुत सारी रोचक घटनाएं भी उनकी जिंदगी से जुड़ी हुई हम सब को देखने को मिली ।

अमला शुरू से ही इस्लामिक तरीकों को मानते आए हैं जिसकी वजह से वह हमेशा से दाढ़ी ही में रहे हैं . 2006 में उनकी वेशभूषा को लेकर एक कमेंटेटर ने टिप्पणी कर दी थी जिसको लेकर काफी आलोचनाएं भी हुई थी दरअसल 2006 में चल रहे दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व क्रिकेटर ने उन्हें कमेंट्री के दौरान आतंकवादी कह दिया था . इसी मैच में हाशिम अमला ने एक खूबसूरत कैच पकड़ा था जिसके के बाद कमेंटेटर ने विवादित टिपण्णी की थी.

इस तरह की कमेंट्री करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के उस पूर्व क्रिकेटर को कमेंट्री से भी हटा दिया गया था और उनकी कड़ी निंदा भी की गई थी । दोस्तों हाशिम अमला साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाई । वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे कम पारियों में 2000, 3000, 4000, 5000, 6000 तथा 7000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड इसी बल्लेबाज के नाम है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago