Categories: बलिया

बलिया के कई गांवों में पसरा अंधेरा, 15 दिन बाद भी नही बदलाएं ट्रांसफार्मर

बलिया में गांवों में विद्युत व्यवस्था ठप्प पड़ी है। करीब 250 विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ऐसे में कई गांवों में बीते 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है।

ऐसे में ग्रामीण काफी ज्यादा परेशान हैं। वर्कशॉप पर पूरे दिन ग्रामीणों की भीड़ जुटी रहती है। मनमाने तरीके से ट्रांसफॉर्मर भेजने के चलते कई जगह 20 दिनों के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लग पाए हैं। जिले में प्रतिदिन 40 से 45 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।

इन्हें बदलवाने के लिए शासन ने 72 घंटें की समय-सीमा दे रखी है, लेकिन कई गांवों में 20 दिन गुजर जाने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले गए। ऐसे में लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। ऑनलाइन शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

सिकंदरपुर क्षेत्र के लिलकर गांव में एएनएम सेंटर के पास 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 17 दिनों पहले जल गया था, इसकी शिकायक ग्रामीणों नेकी लेकिन वर्कशॉप में इसकी रिपोर्ट 26 जुलाई को पहुंची। अब 8 दिन बात कर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया

बलिया विद्युत वर्कशॉप अवर अभियंता चंदन गुप्ता का कहना है कि प्रतिदिन 40 से 45 ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। इसके चलते वर्कशॉप पर काफी ज्यादा लोड हो रहा है। समय से ट्रांसफार्मर तैयार नहीं हो पा रहे। 25 केवीए के ट्रांसफार्मर तैयार नहीं होने के कारण पेंडेंसी बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर रिपेयर होने के बाद ही बदले जा सकेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago