Categories: बलिया

बलिया में दलित युवती के साथ गैंगरेप, दो अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया के नगरा क्षेत्र के गांव में 18 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक नगरा क्षेत्र के एक गांव के 18 वर्षीय दलित युवती 30 जुलाई की रात घर से शौच के लिए निकली थी। तभी चार युवकों ने उसे पकड़ा और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर उसके पड़ोस में रहने वाले चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है। युवती द्वारा दर्ज एफआईआर में लिखा गया है कि चार युवकों ने पहले घर के बाहर से युवती का अपहरण किया और उसके बाद डरा-धमकाकर गैंगरेप किया।

पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर ग्राम के नामजद अभियुक्त जिनमें 02 पट्टीदार है उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब घटना के साक्ष्य जुटाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि जनपद में महिला अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे पहले भी भीमपुरा के गांव में तीन युवकों ने 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया था। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago