सपा कार्यकर्ता मनोज के हत्यारों का पता लगाने में साइबर सेल ने झोंकी ताकत

बलिया के चर्चित सपा कार्यकर्ता मनोज सिंह  हत्याकांड मामले में पुलिस को मृतक के गायब मोबाइल की तलाश है। मौबाइल का लोकेशन ट्रेस करने को लेकर साइबर सेल पूरी ताकत झोंक चुकी है।

बावजूद इसके हत्याकांड के दूसरे दिन सोमवार तक पुलिस खुलासे में नाकाम रही। हत्याकांड की जांच पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली की सीधी नजर होने के कारण पुलिस अधिकारी मामले की तह तक की जांच में लगे हैं।

रविवार को ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू करते हुए मृतक के अधिकांश करीबियों से पूछताछ की। देर शाम सीओ बांसडीह टीएन दुबे के साथ एसओजी प्रभारी विनीत राय, प्रभारी निरीक्षक सहतवार व बांसडीहरोड थानाध्यक्ष ने मृतक के घर जाकर घंटों पीड़ित परिवार से भी पूछताछ की और मामले से जुड़े अहम सुराग की तलाश में लगे रहे।

मृतक का मोबाइल उसके पास न मिलना भी पुलिस की जांच में शामिल है। मृतक के किसी पुराने विवाद से लेकर किसी के साथ लेनदेन की कड़ी को भी पुलिस खोजने में लगी है। परिजनों की शिकायत में किसी का भी नाम न होने से मामला पुलिस के लिए और ज्यादा पेचीदा हो गया है। हत्याकांड के कारण के खुलासे को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है।

सपा कार्यकर्ता हत्याकांड से क्षेत्र में पुलि¨सग व कानून व्यवस्था पर एक प्रश्न चिन्ह सा लग गया है। सीओ बांसडीह टीएन दुबे ने जल्द ही हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच तेजी से कर रही है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।

बता दें कि शनिवार की रात पुरास गांव निवासी व सपा कार्यकर्ता मनोज सिंह की  अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उनके शव को सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर चट्टी पर टीएस बंधा के मुख्य सड़क किनारे फेंक दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago