Categories: बलिया

बलिया की साइबर टीम को बड़ी कामयाबी, वापस कराए 2 लाख 18 हजार रुपये, एसपी ने इनाम की घोषणा की

बलिया डेस्क: बलिया पुलिस की साइबर सेल की टीम ने भीमपुरा थाना क्षेत्र के संतोष कुमार सिंह के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 2 लाख 18 हजार रुपये  फर्जी तरीके से स्थानान्तरण करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल किया है।

पुलिस के मुताबिक हुआ यह था कि थाना भीमपुरा कसौँडर गांव के निवासी संतोष कुमार सिंह के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दो लाख अठारह हजार रुपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया हैं जिसके बाद साइबर सेल की जाँच में पाया गया कि शिकायतकर्ता के खाते का योनो एसबीआई का आईडी पासवर्ड फ्राडस्टर,साइबर अपराधी द्वारा एक्सेस करके एफडी (2,18,000 रूपया) का बना लिया गया था, और उसको फ्राडस्टर द्वारा अपने खाते मे स्थानान्तरण करने का प्रयास किया जा रहा था।

इस पुरे मामले मे साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह के खाते में 2 लाख 18 हजार रुपये पुनः वापस कराया गया। पुलिस ने ये मामला सामने आने के बाद लोगों को चेतावनी देते हुये कहा कि एफ.डी. के नाम पर साइबर क्रिमीनल्स द्वारा ठगी का नया तरीका अपनााय जा रहा है। क्रिमीनल्स किसी तरह से यूजर का नेट बैंकिंग का लॉगीन और पासवर्ड प्राप्त कर लेते है, इसके बाद बैंक अकाउंट से एक एफ डी बनाते है । अकाउंट मे बैलेंस कम हो जाता है, उसके बाद साइबर क्रिमीनल ठगी के वारदात को अंजाम देते है ।

वहीं पुलिस की इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा ने साइबर सेल टीम को 5 हजार के पुरस्कार देने की घोषणा की है ।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago