Categories: बलिया

बलिया में साइबर सेल सक्रिय, फरियादी के वापस कराए 1.72 लाख रुपये

बलिया। जिले में पुलिस विभाग की साइबर सेल सक्रिय है। जालसाजी का खुलासा होने से लोगों को मदद मिल रही है। जहां पुलिस विभाग की साइबर सेल ने एक महिला की खुशियां लौटा दीं। जालसाजी का शिकार बनी महिला को राहत मिली। पुलिस ने महिला के खाते में एक लाख 72 हजार रुपये वापस कराए, इससे पीड़ित महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।वहीं साइबर अपराधियों ने एक और महिला के खाते से 25 हजार उड़ाए। पुलिस फिलहाल जांच की जा रही है।

दरअसल चिता देवी पत्नी रामजन्म निवासी सोनाडीह, थाना उभांव के बैंक खाते से जालसाजों ने आधार कार्ड का दुरूपयोग कर 2 लाख 2 हजार रुपये निकाल लिए। यह धनराशि इसी साल 14 मार्च से 22 अप्रैल के बीच 23 बार में निकाली गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर तक मामला पहुंचा तो उन्होंने साइबर क्राइम सेल को जांच सौंपी। काफी कोशिश के बाद टीम ने शुक्रवार को महिला के खाते में 1लाख 72हजार 600 रुपये वापस कराए।

वहीं इंदरपुर में साइबर अपराधियों ने असनवार निवासी गीता देवी पत्नी ओंकार नाथ वर्मा के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा दिए। 28 अक्टूबर की शाम उनके मोबाइल पर तीन बार में दस, दस व पांच हजार रुपया निकालने का मैसेज आया जबकि एटीएम उनके पास था। शुक्रवार को बैंक जाने पर आंबेडकर नगर में किसी एटीएम से पैसा निकालने का रिकार्ड मिला है। गड़वार पुलिस को लिखित सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फरियादी को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago