Categories: खेल कूद

IPL-11: शेन वॉटसन के शतक की बदौलत चेन्नई ने राजस्थान को रौंदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल सीजन 11 के 17वें मुकाबले में 64 रनों से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 204 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 205 रनों का टारगेट रखा. जवाब में राजस्थान रॉयल्स 18.3 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई.

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 204 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 205 रनों का टारगेट रखा. शेन वॉटसन ने IPL सीजन 11 का दूसरा शतक जड़ दिया है. वॉटसन ने 51 गेंदों पर शतक जड़ा, ये उनका आईपीएल करियर में तीसरा और आईपीएल 11 में पहला शतक है. वॉटसन ने अपनी शतकीय पारी में 9 चौके और 6 छक्के लगाए.

वॉटसन ने 57 गेंदों में 106 रन बनाए और 9 चौके और 6 छक्के लगाए, वहीं रैना ने सिर्फ 29 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर, श्रेयस गोपाल (3 विकेट) और बेन लॉफलिन (2 विकेट) को छोड़कर राजस्थान के सभी गेंदबाजों ने निराश किया.

शेन वाटसन के शानदार शतक के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 204 रन का विशाल स्कोर बनाया. वॉटसन पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए. आईपीएल में वॉटसन का यह सर्वोच्च स्कोर है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago