बलिया -दवा खरीद में लाखों का घोटाला, जांच कमेटी के गठन के बावजूद नहीं हुई अब तक जांच

बलिया में  में दवा खरीद के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया है । हालंकि करवाई अभी तक लटकी हुई है । जांच के लिए शासन के निर्देश पर तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर कमेटी का गठन किया गया था।

लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। मामले में परोक्ष रूप से एक फार्मासिस्ट की भूमिका संलिप्त पाई गई, जिसमें बिना दर अनुबंध के औषधि क्रय में अनियमितता व सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। इतना ही नहीं, उक्त फार्मासिस्ट के करीबी को औषधि खरीद की अनुमति भी मिल गई। मामला वर्ष 2003 से 2006 तक और 2013-14 का है। एक ही व्यक्ति के अलग-अलग तीन फर्मो से करोड़ों की दवा खरीदी जाती रही।

बताया जाता है कि नरही में तैनात फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश सिंह जो वर्तमान में केंद्रीय औषधि भंडार में सबद्ध है। आरोप है कि उसने अपने करीबियों के फर्म के माध्यम से दवा खरीद में वर्ष 2003-04 से 2005-06 में एक करोड़ 13 लाख व 2013-14 में एक करोड़ आठ लाख का घोटाला किया। इस अवधि में वह केंद्रीय औषधि भंडार बलिया में कार्यरत था।
15 अक्टूबर 2008 को महानिदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं की अध्यक्षता में गठित समिति ने औषधि खरीद में फार्मासिस्ट को दोषी पाया था।
इसके बाद वित्तिय वर्ष 2013-14 में आडिट रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन वित्त नियंत्रक लखनऊ ने जनपद में आरसी एवं फ्लैक्सीपुल कार्यक्रम के अंतर्गत सर्जिकल आइटम के क्रय में गंभीर वित्तीय अनियमिता का मामला पकड़ा, जिसमें एक करोड़ आठ लाख 23 हजार 25 रुपये की रिकवरी का आदेश देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया था। लेकिन न तो रिकवरी हुई न ही कोई कार्रवाई हुई।

इसके बाद जून 2017 में तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी शामिल रहे।

टीम के सदस्यों द्वारा आज तक जांच पूरी नहीं की जा सकी है, जिस कारण कार्रवाई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago