सिकंदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, शव झाड़ी में छोड़ कर भाग गये परिजन

सिकंदरपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के खरीद गांव में शुक्रवार को एक युवती की संदिग्ध मौत हो गयी। परिजन लाश का अंतिम संस्कार करने नदी तट पर पहुंच गये। इसी बीच भनक मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, घरवाले लाश को झाड़ी में रखकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

गांव निवासी 18 वर्षीय अंशु की शुक्रवार को संदिग्ध रुप से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन घाघरा तट पर अंतिम संस्कार के लिये लाश लेकर पहुंच गये। इसी बीच किसी ने इसकी खबर पुलिस को दे दी। पुलिस गांव में पहुंची तो युवती के घर में ताला बंद था। किसी से परिवार के लोगों का मोबाइल नम्बर लेकर पुलिस ने फोन किया तथा लाश को अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि पुलिस नदी तट पर पहुंचती, उससे पहले ही परिवार के लोग लाश को झाड़ियों के बीच रखकर फरार हो गये।

प्रभारी एसओ लाल साहब गौतम का कहना है कि काफी प्रयास के बाद रात करीब नौ बजे लाश बरामद हो सकी जिसे कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेंज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पोट आने के बाद युवती के मौत के सही कारणों की जानकारी हो पायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago