ईओ संजय राव को लेकर आपस में भिड़े सभासद, नगर पंचायत मनियर में बना दो गुट!

बलिया डेस्क : नगर पंचायत मनियर में अधिशासी अधिकारी के पद पर अतिरिक्त प्रभार सिकन्दरपुर के ईओ संजय राव को दिए जाने और न दिए जाने के मामले को लेकर सभासद दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट ने बुधवार के दिन जिला अधिकारी बलिया को नगर पंचायत मनियर में शासन द्वारा नियुक्त अधिशासी अधिकारी को उप जिला अधिकारी बॉसडीह द्वारा कार्यभार ग्रहण न कराने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन जिलाधिकारी बलिया के आवास पर उनके स्टोनो को बुधवार को सौंपा।

सभासदों का कहना है कि बीते 24 दिसंबर को शासन द्वारा मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार संजय राव को दिया गया है । लेकिन आज तक उप जिला अधिकारी बांसडीह द्वारा संजय राव को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है तथा 50 लाख से ऊपर का भुगतान बैक डेट में करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे जनसामान्य में क्षोभ एवं आक्रोश व्याप्त है ।

साथ ही अवगत कराना है कि कुछ अवसरवादी लोगों द्वारा संजय राव को ज्वाइन करने हेतु उनके ऊपर निराधार आरोप लगाया जा रहा है जो औचित्यहीन है । जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संजय राव को नगर पंचायत मनियर का अतिरिक्त प्रभार देने हेतु जिलाधिकारी बांसडीह को यथाशीघ्र आदेशित करने की मांग की गई है।

भविष्य में भी इन्हें नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी के पद पर यथावत बनाए रखने एवं 24 दिसंबर से वर्तमान समय तक किए गए भुगतान की जांच कराने तथा आज से संजय राव के कार्यभार ग्रहण करने तक सभी प्रकार के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की गई है।इसकी एक प्रतिलिपी प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भी भेजा गया है।ज्ञापन देने वालों में सभासद प्रभावती देवी ,प्रमिला देवी ,इफ्तेखार अहमद, उषा देवी ,विनय कुमार जयसवाल ,गिरजा शंकर राय मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago