बलिया- कोविड-19 को लेकर रहें सतर्क, जिले में अभी भी हैं 18 कंटेन्मेंट जोन

बलिया :  बलिया में कोरोना का खतरा अभी ख़त्म नहीं हुआ है। सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि कोविड-19 को लेकर अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे अपील की है कि सफाई बनाए रखने के साथ मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग, शारीरिक दूरी का ख्याल अभी भी अनिवार्य रूप से रखें।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी भी 18 कंटेनमेंट जोन है, जो विकास खण्ड बैरिया, बांसडीह, बेरूआरबारी, चिलकहर, दुबहर, हनुमानगंज, नगरा ,सीयर, रेवती, मनियर के अंतर्गत है। इनमें 57 टीमें सर्वे का काम कर रही है। गुरुवार को टीमों के द्वारा 227 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें 14 लक्षणयुक्त व्यक्ति पाए गए।

सबकी सैंपलिंग कराई गई। हालांकि, इसमें कोई कोविड-19 पॉजिटिव नहीं मिले। वहीं, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर अन्य प्रदेश से आए यात्रियों की भी स्क्रीनिंग करने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 129 संदिग्ध यात्रियों की कोविड-19 की जांच की गई। सभी लोग निगेटिव पाए गए।

427 गोल्डन कार्ड का रजिस्ट्रेशन, 220 को लगी वैक्सीन

सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत 427 गोल्डन कार्ड का रजिस्ट्रशन कराया गया। वहीं, 220 को कोविड -19 की वैक्सीन लगाई गई। अभियान पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago