बलिया में 10 नए केस, लोग बोले- “बैरिया विधायक को कोरोना मरीज़ों के इलाज में लगाया जाए“

बलिया डेस्क :  बलिया में शुक्रवार को आई 29 लोगों के सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ज्सिके बाद अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले बलिया के बैरिया तहसील से भाजपा विधायक सूरेन्द्र सिंह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं।

बता दें की हाल ही बलिया में पहला कोरोना मरीज मिलने पर विधायक ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया था की अगर बलिया में कोरोना मरीज है, तो वो दो दिन में ठीक हो जायेगा। सभी पॉजिटिव मरीज बलिया आ गए तो सभी दो दिन में ठीक हो जाएंगे।

ज्सिके बाद अब सोशल मीडिया यूज़र ने बैरिया विधायक को अपने निशाने पर ले लिया है-  बलिया के अतहर अब्बास लिखते हैं- ” अपने बलिया के विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जी सभी कोरोना पीड़ितों को बलिया बुला रहे थे। उनका मानना था कि बलिया के भूमि में वो शक्ति है जो कोरोना को धूल चटा देगा। इसलिए कल तक एक पॉजिटिव केस था और आज नौ बढ़ गए। यानी लोग आना शुरू कर चुके हैं।

यह पोस्ट मैं सिर्फ इसलिए लिख रहा हूं ताकि मेरे बाकी जिलों के मित्रों को सूचित कर दूं कि बबुआ लोग, आना तो मेरे भरोसे मत आना। रहने खाने का इंतजाम स्वयं करिएगा।”

वहीँ एक और यूज़र बलिया की बातें ने लिखा- पहले बलिया में कोरोना का सिर्फ़ एक केस था फिर वहाँ के एम.एल.ए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘सभी कोरोना मरीज़ बलिया आ जाएं,दो दिन में ठीक हो जाएंगे ‘ उनके इस बयान के बाद ही नौ और पॉज़िटिव केस आ गएं बलिया में और उसमें से अधिकतर उन्हीं के क्षेत्र के हैं।

वहीँ एक और यूज़र सपा नेत्री रमा यादव ने लिखा है- एक बार फिर बैरिया विधायक ने गैर- जिमेदाराना बयान दिया है, बलिया प्रशासन से अपील है है कि इनको किसी कोरोना हॉस्पिटल की जिम्मेदारी दी जाए।

क्या कहा था बीजेपी विधायक ने

दरअसल, कोरोना संकट काल के दौरान यूपी का बलिया 48 दिनों तक कोरोना मुक्त था। वहीं 11 मई को सुबह प्रशासनिक खेमे से बलिया में क्वारंटाइन किए गए। एक नाबालिक युवक का कोरोना पॉजिटव की सूचना मिली। इस मामले पर जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह से मीडिया ने सवाल किया तो जवाब हैरान करने वाला मिला।

विधायक ने अपने जवाब में कहा मुझे विश्वास है कि यदि कोरोना होगा भी तो बलिया की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि एक तरफ गंगा एक तरफ घाघरा है, दो दिन में कोरोना मरीज भी ठीक हो जाएगा। भारतीय संस्क्रति का जो विज्ञान है, वही धर्म है आयुर्वेद का हवाला देते हुए कहा अगर दूध नही है तो गर्म पानी में 2 चमच्च हल्दी डाल के सेवन करें उसे कोरोना नहीं होगा। मैं खुद भी सेवन करता हूं और अपने मित्रों को भी सेवन करने को कहता हूं। सभी सेवन कर रहे है कोई भी पर प्रभावित नहीं है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago