बलिया में लाँच हुई कोरोना रोकने की किट!

बलिया: पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी रेट और बेहतर हो सके, उनकी दिक्कतें कम हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनारोधी औषधि किट शुक्रवार को लांच किया गया। इस अवसर पर सक्रिय रोग निरोध का भी शुभारम्भ हुआ, जिसके जरिए कोरोना होने की सम्भावनाएं कम होंगी। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कोरोनारोधी औषधि किट में रखी दवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कहा, पॉजिटिव आने के बाद ये सभी दवाएं महत्त्वपूर्ण हैं। अगर डॉक्टर इन दवाओं को खाने के लिए दे रहें हैं तो कत्तई परहेज नहीं करें। डॉक्टर के बताए गए समय पर सभी दवाओं को जरूर खा लें। ऐसा करके मरीज अपनी दिक्कतों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। जिंक टैबलेट व मल्टी विटामिन्स के जरिए भी इम्यूनिटी को बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एंटीजन रैपिड किट से पॉजिटिव आने पर एक घंटे के अंदर तथा आरटीपीसीआर से आने पर चार घंटे के अंदर यह दवा मरीज तक पहुंच जाएगी।

इस अवसर पर सीडीओ विपिन जैन ने बताया कि पहले भी फाइलेरिया, मलेरिया या रतौनी की बीमारी को रोकने के लिए दवा दी जाती थी। बच्चों में कीड़ी मारने के लिए दवा दी जाती थी, पर लोग फेंक देते थे। अब कोरोना हो ही नहीं, इसके लिए इवरमेक्टिम को जिस तरीके से खाने की सलाह दी जा रही है, जरूर खाएं।

इवरमेक्टिन दवा से 80 फीसदी से कम होगी कोरोना होने की सम्भावना- जिलाधिकारी ने बताया कि सक्रिय रोग निरोध के अन्तर्गत इवरमेक्टिम दवा खाने से कोरोना होने की सम्भावनाओं को 80 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। स्वस्थ्य लोग भी इसे जरूर खा लें। खासकर बाहरी समाज में घूमने वाले लोग जरूर खाएँ। सबसे अच्छी बात कि इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

यह आम तौर पर हर छह महीने पर खाई जाने वाली कीड़ी की दवा है। ध्यान रहे कि सही तरीके से इस दवा को खाना होगा। गर्भवती महिलाएं व दो वर्ष से छोटे बच्चे इस दवा को नहीं खाएं। इसके तरीके की जानकारी देते हुए सीडीओ विपिन जैन ने बताया कि रात को वसायुक्त खाना खाने के दो घंटे बाद इवरमेक्टिन की 12 एमजी की एक गोली या 6 एमजी की दो गोली खा लें। फिर 7वें तथा 30वें दिन इस दवा को खाएं।

हर सीएचसी—पीएचसी पर भी उपलब्ध है इवेरमेक्टिम- जिलाधिकारी ने बताया कि इवरमेक्टिन दवा हर सीएचसी व पीएचसी पर भी उपलब्ध कराई गई है। कोई भी अपने नजदीकी अस्पताल पर जाकर नि:शुल्क यह दवा ले सकते हैं। बताया कि सामान्य व्यक्ति सक्रिय रोग निरोध के अन्तर्गत इस दवा को खाकर कोरोना होने के चांस को कम करें। बताया कि सक्रिय रोग निरोध यानि रोग ही न हो, ऐसा सफल प्रयोग मलेरिया व रतौनी की रोकथाम में की जा चुकी है।

आक्सीमीटर नहीं रखना जान जोखिम में डालना- जिलाधिकारी ने एक बार फिर दोहराया कि पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल मापते रहने से खतरनाक स्थिति में जाने वाली सम्भावनाओं का पहले ही पता चल जाएगा। इसलिए हर पॉजिटिव मरीज अपने पास इसको जरूर रखें।

इसे नहीं रखना मतलब जान जोखिम में डालना है। बताया कि होम आइसोलेट मरीज आक्सीजन लेवल मापते रहें। अगर 96 से कम होता है तो सकर्त हो जाएं तथा 92 से कम हो तो कन्ट्रोल रूम को जानकारी लेकर अस्पताल चले जाएं। ऐसा करके अपनी जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई केस में मौत हो चुकी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago