Categories: बलिया

व्यवस्था से तंग आकर कोरोना मरीज़ हुआ था फरार, अब उसे लेकर आई बड़ी खबर

बलिया डेस्क : कोरोना के संक्रमित मरीजों के लिए बनाये गए बलिया के क्वारंटाइन सेंटर का क्या हाल है, उसकी सच्चाई कई बार लोगों के सामने आ चुकी है. बीते दिनों बसंतपुर स्थित एल वन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था का वीडियो भी सामने आया था जिसे एक वहां रह रहे एक कोरोना मरीज़ ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.

बहरहाल, एल वन अस्पताल की ऐसी ही स्थिति से तंग आकर गड़वार थाना में आने वाले कुकुरभुका का रहने वाला एक कोरोना मरीज़ वहां से भाग खड़ा हुआ था. जैसे ही इस कोरोना पॉजिटिव मरीज़ के फरार होने की खबर फैली, प्रशासन के लोगों में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू की गयी. हालाँकि अब राहत की बात यह है कि उस फरार मरीज़ को पकड़ लिया गया है.

बता दें कि अस्पताल से भागकर यह कोरोना का मरीज़ अपने घर में रह रहा था. अब उसे प्रशासन की टीम ने पकड़ा और काफी समझाने के बाद उसे नगवा में बने एल वन अस्पताल में एडमिट किया गया है. बताया जा रहा है कि इस शख्स को 6 अगस्त को बसंतपुर के एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

लेकिन यहाँ पर उसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से न तो कोई बुनियादी और ज़रूरी चीज़े दी गयी और न ही अस्पताल में कोई समुचित व्यवस्था थी, जिसके बाद युवक सात अगस्त को फरार होकर अपने घर पहुँच गया. हालाँकि अब उसके मिलने के बाद प्रशासन को राहत मिली है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago