बलिया- डीएम और एसपी ने दौड़ाया तो नहर में कूदे नकल कराने वाले

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर प्रशासनिक सख्ती का एक दृश्य शुक्रवार को बलिया जिले में दिखा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षा के निरीक्षण में निकले डीएम और एसपी को देख नकल कराने वाले नहर में कूद पड़े और भाग निकले। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को हिदायत दी कि केंद्र के आसपास भीड़ न होने पाए।

पुलिस व्यवस्था चौकस करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान 14 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इसमें हाईस्कूल में 10 और इंटरमीडिएट में चार छात्र शामिल हैं। इंटर कॉलेज मुड़ियारी में नकल रोकने में नाकाम एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया।

हाईस्कूल के पंजीकृत 116230 परीक्षार्थियों में 38739 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर, डीएम और और एसपी ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।

भीमपुरा क्षेत्र के राम भवन इंटर कॉलेज के सौ मीटर के एरिया में कुछ नकल कराने वाले मंडरा रहे थे। इसी बीच जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक वहां पहुंच गए और गाड़ी रोककर उन्हें दौड़ाया।

इस दौरान कुछ पुलिस से घिरते देख नहर में कूद गए और उस पार जाकर भाग खड़े हुए। जिलाधिकारी ने स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित एरिया में किसी प्रकार की भीड़-भाड़ हो तो तत्काल पुलिस को खबर करें। वहां ड्यूटी पर लगे सिपाहियों को भी इस संबंध में कड़े निर्देश दिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago