सुभासपा नेता का विवादित विडियो वायरल, बलिया में नौजवानों ने किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क : मऊ जिले के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) तथाकथित जिलाध्यक्ष कमला भारती का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।  वायरल विडियो में  कमला भारती सीएम योगी और क्षत्रिय समाज पर विवादित  टिप्पणी करते हुए देखे जा सकते हैं। विडियो वायरल होने बाद पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। मऊ एसपी के सुशील घुले के मुताबिक मामले का संज्ञान लेते हुए संगीन धाराओं में FIR दर्ज की गई है। और गिरफ्तारी के लिए तीन टीम भी बनाई गई है।

बलिया में भी प्रदर्शन – विडियो वायरल होने के बाद बलिया के लोगों में भी नाराजगी देखी गई
बलिया में कई संगठनों ने प्रदर्शन किया और तहरीर दी। दुबहर क्षेत्र के भाजपा नेता अशोक सिंह सोमवार को अपने समर्थकों के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तथाकथित मऊ के जिलाध्यक्ष कमला भारती के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

वहीँ अमित सिंह के नेतृत्व में डीएम ऑफिस पर नौजवानों ने विवादित बयान देने वाले कमला भारती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पत्रक दिया। और कालेज चौराहे पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ भी नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शन में पूर्वब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ,अमित सिंह ,पियूष सिंह ,विक्की सिंह ,आदित्य सिंह ,राहुल सिंह ,सागर सिंह ,ओमकार सिंह ,गुलशन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीँ इस मामले को लेकर नगरा में भी हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रजनीश प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगरा थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

18 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

18 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

20 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

20 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago