Categories: बलिया

बलिया में संविदा विद्युत कर्मी से मारपीट, 6 लोगों पर आरोप

बलिया में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जहां युवक के साथ 6 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। उसे जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में अब युवक ने कार्रवाई की मांग की है।

युवक का नाम अमरजीत चौहान है, जिन्होंने इस मामले में शिकायती आवेदन दिया। शिकायती पत्र में अमरजीत ने बताया कि मैं ग्राम कोदा गालिब पट्टी उर्फ भाऊपुर थाना नगरा के निवासी हूँ और बलिया, 33/11 के० वी० विद्युत उपकेन्द्र तुर्की दौलतपुर पर संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत हैं।21 मार्च को परिचालन ड्यूटी पर काम कर रहा था। इस दौरान लगभग 7 बजे मुन्ना यादव पुत्र बाबूलाल यादव उपकेंद्र पर पहुंचे और विद्युत सप्लाई के बारे में पूछताछ करने लगे। जिसके बाद युवक के द्वारा मुख्य विद्युत लाइन ब्रेक डाउन होने की बात बताई।

इसके बाद जब युवक ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर जा रहा था तो रास्ते में रनऊपुर गांव के बाहर सुनसान जगह पर उपरोक्त व्यक्ति और अन्य 6 व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया।

प्रार्थी को बुरी तरह मारने के साथ धारदार हथियार से जान से मारने की कोशिश की। प्रार्थी के गले को चैन व अंगुठी छीन ली गई। ऐसे में अब युवक ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago