बलिया- सिपाहियों की गुंडागर्दी, ठेकेदार को पीटा, कोतवाली में लोगों का जमकर हंगामा

बेवजह ठेकेदार की पिटाई से नाराज सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार की रात कोतवाली में हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए आरोपित सिपाहियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। घायल युवक की हालत अधिक खराब होने के चलते लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में खुद का बचाव करने के लिये तीन सिपाहियों का मेडिकल मुआयना करा चुकी है।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगहर तिवारीपुर निवासी 38 वर्षीय प्रबोद्ध त्रिपाठी ठेकेदारी करते हैं। उनके छोटे भाई प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार की रात वह टुटुवारी मोड़ के पास बैठे हुए थे। इसी बीच सड़क से गुजर रहे सिपाहियों ने उनके चेहरे पर टार्च जला दिया। अंधेरा होने के कारण उन्होंने टार्च जलाने वालों को देखा नहीं और पूछ दिया कि कौन है जो मुंह पर टार्च जला रहा है? इस बात से नाराज पुलिस के जवान उनके पास पहुंचे तथा पिटाई करने के बाद कोतवाली लेकर पहुंच गये।

घटना की जानकारी होने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गये तथा हंगामा व नारेबाजी करते हुए सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोप है कि सिपाहियों की पिटाई से घायल प्रबोद्ध की हालत खराब होने लगी तो पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन व पुलिस उसे लेकर मऊ पहुंचे, लेकिन वहंा के कई अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन युवक को लेकर रात में ही लखनऊ चले गये। रात में पहुंचे एएसपी (उत्तरी) विक्रांत वीर ने कोतवाली व अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

उधर, पुलिस का कहना है कि कस्बे से सटे अहिरपुरा गांव के एक व्यक्ति की गाय को किसी ने धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद सिपाही जांच करने के लिये गांव में पहुंचे थे। इसी बीच शराब के नशे में प्रबोध विरोध करते हुए सिपाहियों से उलझ गया। डॉयल 100 के पीआरवी तथा 108 नम्बर की एम्बुलेंस के चालक से भी विवाद किया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने तीन सिपाहियों का मेडिकल मुआयना भी कराया है। सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी का कहना है कि सिपाहियों को लाइन से सम्बद्ध कर दिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago