बड़ी खबर: कांग्रेस ने बलिया से गठबंधन प्रत्याशी सनातन पाण्डेय का किया समर्थन

बलिया लोकसभा सीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस सीट पर कांग्रेस ने गठबंधन प्रत्याशी सनातक पांडेय को समर्थन देने का एलान किया है।

जानकारी के लिए बता दें की कांग्रेस इस सीट पर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अमरजीत यादव का समर्थन कर रही थी लेकिन उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस ने ये निर्णय लिया। कांग्रेस के समर्थन देने के बाद अब बलिया में बीजेपी और गठबंधन की लड़ाई रोचक हो गई है।

पिछले दिनों एक बयान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा भी था कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है। हमने कई सीटों पर ऐसे प्रत्याशी खड़े किए हैं जो भाजपा के वोट काटे।

अगर सियासी जानकारों की मानें तो गठबंधन यूपी में मजबूती से लड़ रहा है और एनडीए को तगड़ी चुनौती मिल रही है।

बता दें की 19 मई को बलिया में चुनाव होने हैं। भाजपा ने इस सीट से वीरेंद्र सिंह मस्त को अपना उमीद्वार बनाया है तो गठबंधन ने सनातन पाण्डेय को मैदान में उतारा है ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago