मंहगाई को लेकर बलिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, बैलगाड़ियों से निकाली 5 किलोमीटर की यात्रा

बलिया। बढ़ती हुई मंहगाई को देखते हुए अब लोगों को आधार कार्ड की जगह उधार कार्ड की जरुरत पड़ने लगी है। जी हां अच्छे दिन के वादे साथ सत्ता में आई बीजेपी सरकार के कार्यकाल में जनता मंहगाई के सितम से रो रही है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ रहे हैं। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। दूध-तेल सब कुछ मंहगा हो गया है। इस मंहगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। इसी को लेकर कांग्रेस अब बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है।

इसी बीच बलिया के परिवर्तन चौराहे पर सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल के किलाफ मोर्च खोला। इस दौरान कांग्रेसियों ने तांगा और रिक्शा चलाकर प्रदर्शन किया। मोदी और योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।  भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति भी बनी। कांग्रेसी सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में सिर्फ मँहगाई का ही विकास हुआ है,बहन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेसी सड़क पर संघर्ष करने को तैयार है। इन्टक के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना उपाध्याय ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के मूल्यों की बढ़ोत्तरी से किराया और माल भाड़े में अन्तर आने से खाने पीने और जीवन रक्षक दवाएँ मँहगी हो गई है

गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मंहगाई के मुद्दे पर घेर रही है। जनता भी अब इन प्रदर्शनों का बाजिव बता कर सरकार की निंदा कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago