सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरमनिया निवासी अखंड प्रताप सिंह ने समाधान दिवस पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर चोरी की नीयत से घर मे घुसे चोरो को पकड़े जाने के बावजूद भी चोरों पर कार्रवाई ना किए जाने पर पुलिस के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग किया है ।
दिए प्राथना पत्र में आरोप आरोप लगाया है कि उनके घर के लोग 15 जुलाई दिन रविवार को रात्रि अपने घर में सोए हुए थे कि मध्य रात्रि में गांव के ही दो चोर घर में घुस गए कुछ आवाज आने पर जब घर के लोग जगे तो उन्हें मौके से पकड़ लिया और 100 नंबर की पुलिस बुला कर उन्हें सौंप दिया ।
सोमवार को प्राथना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाई न होने पर मंगलवार को समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । जन्होने आरोप लगाया है कि मौके से पकड़े जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना करते हुए चोरों को छोड़ दिया गया ।
उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर व क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है ।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…