Categories: बलिया

बलिया के सीयर ब्लॉक प्रमुख का सराहनीय काम, आगजनी से पीड़ित परिवार को मुहैया कराई आर्थिक सहायता

बलिया के बेल्थरारोड के एक गांव में छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान झेलने वाले परिवार की मदद के लिए सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने मदद के हाथ आगे बढ़ाएँ हैं। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की और साथ ही समाज के सक्षम लोगों से परिवार की मदद की अपील की।

बता दें कि बहोरवा खुर्द गांव में छठ पूजा के दिन राजेंद्र ठाकुर के घर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। जिसमें लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया था, -और आगजनी के दौरान उनकी बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी जल गया था। उनकी बेटी की शादी 9 दिसंबर को होने वाली है, ऐसे में परिवार के सामने काफ़ी मुश्किलें आ गई हैं। अब आलोक कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार की मदद की है। उनके इस कार्य की चहुओर प्रशंसा हो रही है।

इस मामले में राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मेरी बेटी रागिनी की शादी आगामी 9 दिसंबर को होनी है , बीते 7 नवंबर को घर में आग लग गई ,जिसमें शादी से संबंधित सामान जल गया था, इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए ब्लाक प्रमुख महोदय ने ख़ुद हमारी मदद की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago