अब बहरूपिया ब्रांड है समाजवादी, समाजवाद धोखा है यह अब समाप्तवाद हो रहा है- मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधान परिषद में बोलते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के आरोपों का जावाब देते हुए कहा कि विपक्ष के आरोप सच्चाई से परे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवाद की परिभाषा मुझे सपा से नहीं सीखनी है. ये (समाजवाद) बहुरूपिया ब्रांड है, जो जर्मनी में नाज़ीवाद और इटली में फासीवाद और यहां गुंडाराज के रूप में देखने को मिल रहा है.

मुख्यमंत्री ने सपा सदस्यों से पूछा कि समाजवाद शब्द संविधान में कब आया? उन्होंने कहा, “समाजवाद धोखा है. समाजवाद अब समाप्तवाद हो रहा है.” मुख्यमंत्री के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा ये संविधान में दर्ज है. मुख्यमंत्री जी अपने शब्द वापस ले.

सीएम के समाजवाद वाले भाषण के बाद विधान परिषद में शोरशराबा हुआ. सीएम के भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के राम सुंदर निषाद और अहमद हसन ने भाषण पर आपत्ति भी जताई. अहमद हसन ने कहा कि समाजवाद सच्चाई है. समाजवाद धोखा है शब्द को कार्यवाही से हटाया जाए. मुख्यमंत्री द्वारा यूपी में ‘सपा राज’ को गुंडा राज कहने का भी विपक्ष ने विरोध किया.

इससे पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष निराधार बात कर रहा है. उसका कहना कि महज 20 से 50 फ़ीसदी ही बजट खर्च किया है, ये बातें निराधार हैं. बिजली का 95%, ग्राम्य विकास का 100%, खाद्य का 100%, सिचाई का 88%, चिकित्सा शिक्षा का 83%  और गृह विभाग का 100% बजट खर्च किया जा चुका है.

मुख्यमंत्री ने कहा बजट पर जो भी बातें विपक्ष कर रहा है वह वास्तविकता से परे हैं. उन्होंने सपा के किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने का भी खंडन करते हुए कहा कि एक साल के शासन काल में किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago