उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को छात्रों को सलाह दी कि उन्हें डिग्री मिलने के बाद नौकरी के पीछे भागने की जगह समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने छात्रों को यह सलाह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के चौथे दीक्षांत समारोह के दौरान दी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘छात्र डिग्री पाकर सिर्फ नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि समाज के उत्थान में आपकी क्या भूमिका हो सकती है इस पर भी चिंतन करें। जीवन को औपचारिक बनाकर भीड़ तंत्र का हिस्सा न बनें।’
सीएम योगी ने आगे प्रौद्योगिकी के छात्रों और प्रौद्योगिकी संस्थानों से अपील करते हुए कहा, ‘2024 तक ‘हर घर नल’ योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेय जल पहुंचाया जाना है। लोक कल्याणकारी कार्यों में तकनीक का कैसे बेहतर उपयोग हो सकता है इसके लिए प्रौद्योगिकी के छात्रों और प्रौद्योगिकी संस्थानों को आगे आना चाहिए।’
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…