योगी आदित्यनाथ बोले – छात्र डिग्री पाकर सिर्फ नौकरी के पीछे न भागें !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को छात्रों को सलाह दी कि उन्हें डिग्री मिलने के बाद नौकरी के पीछे भागने की जगह समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने छात्रों को यह सलाह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के चौथे दीक्षांत समारोह के दौरान दी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘छात्र डिग्री पाकर सिर्फ नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि समाज के उत्थान में आपकी क्या भूमिका हो सकती है इस पर भी चिंतन करें। जीवन को औपचारिक बनाकर भीड़ तंत्र का हिस्सा न बनें।’

सीएम योगी ने आगे प्रौद्योगिकी के छात्रों और प्रौद्योगिकी संस्थानों से अपील करते हुए कहा, ‘2024 तक ‘हर घर नल’ योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेय जल पहुंचाया जाना है। लोक कल्याणकारी कार्यों में तकनीक का कैसे बेहतर उपयोग हो सकता है इसके लिए प्रौद्योगिकी के छात्रों और प्रौद्योगिकी संस्थानों को आगे आना चाहिए।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago