हिरासत में युवक की पिटाई के बाद बलिया में हंगामा, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

बलिया में एक युवक की हिरासत में पिटाई के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है, जिसमें कई ग्रामीणों के साथ आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की ख़बर है। इस घटना के बाद बलिया के एसपी ने रसड़ा थाना की दक्षिणी चौकी के इंचार्ज व दीवान को निलंबित करने की बात कही है। साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ़ केस दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं।

एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया था। युवक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने हिरासत में उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। मामला संज्ञान में लेकर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह और सिपाही राजबली यादव को निलंबित कर दिया गया है। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, रसड़ा कस्‍बे के धोबही मुहल्ले के रहने वाले 35 वर्षीय पन्ना राजभर को बुधवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए दक्षिणी चौकी बुलाया था। राजभर को ज़मीन विवाद के चलते बुलाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि राजभर जब वहां पहुंचे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार व दीवान राजबलि ने दूसरे पक्ष से पैसे लेकर पन्ना उसे बेरहमी से पीटा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक को पुलिस ने इस कदर बेरहमी से पीटा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।पुलिस की इसी कथित प्रताड़ना से नाराज़ ग्रामीण हज़ारों की संख्या में सड़क पर उतर आए और उन्होंने कोटवारी मोड़ पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान ग्रमीणों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिससे नाराज़ पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके जवाब में आक्रोशित भीड़ ने फिर पुलिस पर भी पथराव किया।

इस झड़प में एएसपी संजय कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं दर्जनों ग्रामीणों को गंभीर चोटें आईं। नाराज लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला कर टीनशेड और वहां खड़ी बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है। फिलहाल माहोल शांत बताया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago