क्रिकेट मैच खेलने को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, एक की मौत, नौ घायल

जिले के एक गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसा का रूप धारण कर लिया। दो पक्षों ने एक दूसरे पर ईट-पत्थर, लोहे की राड से हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने बाबा गुलाब साहनी की तहरीर पर सात के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

भीखपुर गांव स्थित बगीचे में 18 जून को कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच श्रीभगवान का पुत्र साइकिल लेकर पहुंच गया। इसको लेकर उनमें कहासुनी हो गई। तभी श्रीभगवान की भयहू पहुंच गई और क्रिकेट खेल रहे एक युवक के बाल नोचते हुए कॉलर पकड़ ली। हालांकि लोगों ने मामला शांत करा दिया।

बुधवार सुबह राजेंद्र साहनी एवं पूर्व प्रधान प्रेम साहनी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान श्रीपुर डेरा निवासी धर्मेंद्र साहनी (18) वहां पहुंचा। यह देख पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र की भी पीट दिया।

घटना में राजेंद्र साहनी (55), प्रदीप साहनी (20), राजेश (30), शंकर (22) तथा दूसरे पक्ष के संदीप कुुमार (24), धनवंती देवी (50), नीतीश कुमार (16), अभिषेक कानू (15), राजकुमार (47) घायल हो गए। धर्मेंद्र साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि राजेंद्र साहनी की स्थिति गंभीर बनी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago