Categories: बलिया

बलिया नगर निकाय चुनाव: चुनाव में वाहन नहीं भेजा तो मालिक पर केस !

बलिया में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी बीच परिवहन विभाग ने भी वाहनों के अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया है। पुलिस गाड़ी मालिकों को नोटिस भेज रही है। अगर कोई गाड़ी मालिक चुनाव के लिए अधिगृहित वाहनों को नहीं भेजेगा, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि जिले की दो नगर पालिकाओं और 10 नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान होना है। मतदान के दिन करीब 700 वाहनों की जरूरत है। इन वाहनों के जरिए पोलिंग पार्टियों, सुरक्षाकर्मियों को बूथों तक पहुंचाने का काम होगा। ऐसे में विभाग में पंजीकृत वाहनों के मालिकों को सम्बंधित थाने की पुलिस की ओर से नोटिस पहुंचाया जा रहा है।

सदर तहसील यानि नगर पालिका परिषद बलिया, नगर पंचायत चितबड़ागांव व रतसर के लिए वाहन पुलिस परेड ग्राउंड व पुलिस लाइन में मौजूद रहेंगे। शेष निकायों के लिए सम्बंधित तहसील व ब्लाक मुख्यालय पर गाड़ियों का इंतजाम रहेगा।

चुनाव में करीब दो सौ बसों, तीन सौ बोलेरो तथा अन्य वाहनों की आवश्यकता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो मांग के मुताबिक बोलेरो का इंतजाम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पुलिस के अलावा रिजर्व पार्टियों को भी उपब्लध कराया जायेगा। बसों का इंतजाम करने के लिए स्कूल संचालकों से बातचीत हो चुकी है। एआरटीओ अरुण कुमार राय का कहना है कि वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है जो वाहन स्वामी अपनी गाड़ी नहीं भेजेंगे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago