Categories: बलिया

निकाय चुनाव: बलिया में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 16 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती

बलियाः जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव छोटी यूनिट का चुनाव है। चुनाव पार्टियों के सिंबल पर हो रहा है,अतः इसमें आपकी सक्रियता बढ़ जाती है। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के लिए को गाड़ियों की व्यवस्था है। अपने बूथों पर कड़ी निगरानी रखें। अगर कोई समस्या है तो अपने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट से मिलकर उसे दूर कराएं। प्रातः अपने-अपने प्रस्थान स्थानों पर पहुंच जाएं।

नगर निकाय को लेकर पीठासीन अधिकारी अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क में रहें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ पर सामग्री को सुनिश्चित करा लें। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने तहसील मुख्यालय पर रिपोर्ट देंगे कि सभी जगह पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। मतदाता सूची के बारे में सतर्क रहें। सभी सामग्री जमा होने के उपरांत ही आप लोग अपना स्थान छोड़ेंगे।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने भी कहा कि नगर निकाय चुनाव-2023 में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट पर 16 जोनल मजिस्ट्रेट लगे हैं। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल भी रहेगा। सभी महत्वपूर्ण कागज और थाना प्रभारियों का नंबर अवश्य रखें। भ्रमण के दौरान यदि आपको अनावश्यक भीड़ दिखे तो उन्हें घर जाने के लिए कहें। जोनल मजिस्ट्रेट के ऊपर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट है। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि यदि कोई प्रत्याशी आपको डराने धमकाने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago