निकाय चुनाव- बलिया में सबको चौका सकती है भाजपा, प्रत्याशी पर मंथन पूरा

बलिया। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष के नामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का मंथन पूरा हो गया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि एक दो दिन में बीजेपी (BJP) अपनी सूची जारी कर सकती है।

बीजेपी अपने फैसलों से सबको चौकाती आई है। एक बार फिर पार्टी का फैसला बलिया के लिए हैरान करने वाला हो सकता है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने नेता लक्ष्मण गुप्ता को नगर पालिका बलिया से प्रत्याशी बनाकर कड़े मुकाबले की बुनियाद रखी है। सूत्रों की माने तो इसी को देखते हुए बीजेपी अपनी रणनीति में बदलाव करने जा रही है।

हालंकी सपा केउम्मीदवार के ऐलान से पहले बीजेपी ने तकरीबन एक नाम तय कर लिया था, लेकिन सपा से लक्ष्मण गुप्ता का नाम सामने आने के बाद पार्टी को अपनी रणनीति में बदलाव करन पड़ रहा है। सूत्रों की माने तो बीजेपी इस बार अपने किसी पदाधिकारी को मैदान में उतार सकती है। हालांकि जिस पदाधिकारी का नाम भेज गया है वो खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं।

सूत्रों की माने तो नगर पालिका अध्यक्ष के नाम पर चर्चा करते वक्त जातीय समीकरण का भी खास ध्यान रखा गया है।  सूत्र ने यहाँ तक बताया कि बलिया में बीजेपी भी इस बार पिछड़े वर्ग से ही प्रत्याशी घोषित कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कई दावेदारों का चुनाव लड़ने का ही सपना ध्वस्त हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago