चितबड़ागांव की गलियां अब होंगी चमचमाती- एक करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी पक्की सड़कें

चितबड़ागांव। नगर पंचायत चितबड़ागांव में विकास कार्यों को नई दिशा मिल गई है। नगर विकास विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद नगर की पांच से अधिक सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।

नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बताया कि नगर में कई सड़कें जर्जर हालत में थीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस समस्या को देखते हुए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। बहुत जल्द इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

चेयरमैन ने कहा कि इस योजना के तहत सात प्रमुख मार्गों का कायाकल्प होगा। इससे नगर में आवागमन सुगम होगा और जलनिकासी व सफाई की स्थिति में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि चितबड़ागांव की हर गली पक्की और स्वच्छ बने, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।”

स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सड़कों के बन जाने से व्यापार, परिवहन और जनजीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago