Categories: बैरिया

बलिया – चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी युवक गिरफ़्तार

बलिया डेस्क: जिले के रेवती थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली ख़बर सामने आई हैं। ग्राम में एक 20 वर्षीय युवक पड़ोस के घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को दो रुपये देने का लालच देकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

रेवती के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में भीम साहनी (20) शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को दो रुपये देने का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर रेवती थाने में कल भीम साहनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची को आज मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने आरोपी भीम साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago