बलिया- लाखों के दवा घोटाले में चीफ फार्मासिस्ट सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में हडकंप

बलिया में लाखों रुपये के दवा घोटाले के मामले में चीफ फार्मासिस्ट अरुण कुमार सिंह को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया । इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। निलम्बित कर्मचारी को सीएमओ कार्यालय आजमगढ़ से सम्बद्ध किया गया है।

महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) पद्माकर सिंह ने अपने आदेश में लिखा है कि अरुण कुमार सिंह पर साल 2009-10 व 2010-11 में राज्य सरकार द्वारा आवंटित 78 लाख छह हजार रुपये की धनराशि के गबन में मुख्य भूमिका थी। चीफ फार्मासिस्ट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरुआरबारी, रसड़ा, चिलकहर आदि अस्पतालों पर फर्जी वितरण दिखाते हुए सरकारी औषधियों का दुरुपयोग करते हुए अनाधिकृत रुप से धनउगाही की थी।

महानिदेशक ने कहा है कि अपर निदेशक (चिकित्सा एवं परिवार कल्याण आजमगढ़) की ओर से जा रही जांच में भी वह सहयोग प्रदान नहीं कर रहे थे। आला अधिकारी ने यह कार्रवाई करते हुए एडी आजमगढ़ व सीएमओ को अवगत करा दिया है। ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में अपर निदेशक एनएल यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि निलम्बन की कार्रवाई महानिदेशक की ओर से की गयी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago