बलिया में आज 1.45 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बलिया। जिले में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को दौरा कर रहे हैं। इस दौरे के दौरान जो तय कार्यक्रम है उसके अनुसार शहर से सटे देवरिया कला में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर उतरेगा। वहां से वे नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे तथा उनमें राहत सामग्री का वितरण करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में कुल एक घंटा 45 मिनट रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन गुरुवार को पूरे दिन अलर्ट मोड में रहा। सभी आला अधिकारीयों ने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम के कार्यक्रम के जारी प्रोटोकाल के मुताबिक सीएम हेलीकाप्टर से सुबह 11.40 मिनट पर देवरिया कला में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से कार से नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर पहुंचेंगे।

11.50 बजे से 12.20 बजे तक यानि करीब आधा घंटा बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात के साथ ही उनके राहत सामग्री का वितरण करेंगे। 12.20 बजे से एक बजे तक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक और फिर एक बजे से 1.15 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नागाजी विद्यालय से हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 1.25 बजे यहां से रवाना हो जाएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago