आतंकवाद व भ्रष्टाचार की लड़ाई के लिए बलिया से पहलवान की जरूरत है- CM योगी

बलिया लोकसभा में बीजेपी प्रत्‍याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने शनिवार दोपहर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बलिया पहुंचे थे ।

जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍हेांने कहा कि पूरे देश में भाजपा 400 सीटें जीतने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सपा व बसपा पर भी तीखे हमले किये।

उन्होंने कहा कि ‘‘बुआ-बबुआ की लूट-खसोट की दुकान’’ पर मैंने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताला लगा दिया तो इन्होंने जनता को ‘‘महमिलावटी माल बेचकर ठगने के लिये’’ महागठबंधन के रूप में नया काउंटर खोल लिया है। योगी ने दावा किया कि जनता सपा और बसपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 23 मई को परिणाम के जरिये उनका काउंटर बंद कर देगी।
उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद सपा और बसपा फिर एक दूसरे को गाली देंगे।
वहीँ उन्होंने कहा कि न्यायालय ने अगर अखिलेश सरकार के मंसूबों को नाकाम नहीं किया होता तो उसने खूंखार आतंकवादियों को रिहा करके प्रदेश को आतंकवाद की आग में झोंक दिया होता। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा 73 से अधिक सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में देश को बलिया का भी सहयोग चाहिए।
इस बार भी आप लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद व भ्रष्टाचार का मिशन पूरा होगा। इस लड़ाई के लिए बलिया से पहलवान की जरूरत है, इसलिए एक पहलवान को चुनाव के मैदान में उतारा गया है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago