40 दिन से पानी में डूबा है चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, नाव से पहुंचे डीएम-एसपी

बलिया डेस्क: बलिया में यूँ तो बारिश और बाढ़ की स्थिति ख़त्म हो गयी है लेकिन असर अब भी कमोबेश बरकरार ही दिख रहा है. दरअसल जल जमाव की स्थिति अब भी बनी हुई है और इस तरल एक बार फिर से नगर पालिका की तैयारी की पोल खुल गयी है. हैरानी वाली बात यह है कि बलिया के जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अब भी पानी भरा हुआ है.

ऐसे में जब यह बात सामने आई तो बीते कल जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ विश्वविद्यालय और मौके का जायजा लिया. आपको बता दें कि चूँकि कैम्पस में पानी भरा हुआ था इसलिए अधिकारीयों को भीतर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा. फिलहाल अब भी कैम्पस में तीन फीट तक पानी लगा हुआ है.

बहरहाल, अब मौके पर जाकर हालात को देखने के बाद प्रशासन और विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार इस समस्या से निकलने का प्लान बना रहे हैं. हालंकि तमाम बुरी खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह बताई जा रही है कि विश्वविद्यालय के तमाम अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड सुरक्षित हैं.

वहीँ इस दौरान अधिकारीयों ने बताया कि कुल मिलाकर आठ नाले सुरहा ताल में गिरते हैं. लेकिन निकासी के लिए महज़ एक ही कटहल नाला है. ऊपर से इस बार बारिश भी खूब हुई और एक तरफ जहाँ ताल भरने से ऐसी दिक्कत सामने आई, तो दूसरी कटहल नाला के साफ़ सफाई की अनदेखी और अतिक्रमण से समस्या को और विकराल बना दिया.

बहरहाल, प्रशासन का कहना है कि कटहल नाले की सभी समस्याओं को हल करना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए जो भी ज़रूरी कदम उठाना पड़ेगा, उसे सख्ती के साथ उठाया जायेगा. फिलहाल विश्वविद्यालय कैम्पस से पानी कब निकल पायेगा, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन इसे लेकर प्रशासन अब काफी सक्रीय नज़र आ रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago