Categories: बलिया

बिल्थरारोड- पंचायत परिसर में बने चंद्रशेखर पार्क का हुआ उद्घाटन

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर पंचायत परिसर में बना चंद्रशेखर पार्क का आज से खुल गया है। नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने पार्क का लोकार्पण किया। पार्क खुलने के बाद बच्चे काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने घंटों पार्क में बने झूलों का लुत्फ उठाया।

पार्क के लोकार्पण अवसर पर नगर चेयरमैन ने कहा कि यह जिले का एक मात्र पार्क है जहाँ पर जिम की भी सुविधा है। साथ ही बच्चों के खेलने व मनोरंजन के लिए चिल्ड्रेन पार्क बनाया गया है। इस पार्क में देखभाल के लिए चार कर्मचारी नियुक्त है।

बता दें कि पार्क खुलने का समय सुबह 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगा। पार्क में बच्चों के लिए खास सुविधा बढ़ाई गई हैं। साथ ही बड़े व बुजुर्गों को लिए सुबह व शाम को टहलने की भी सुविधा है। पार्क का उद्घाटन होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का महौल है। पार्क के लोकार्पण के दौरान सभासद पिक्की वर्मा, हब्बीबुल्लाह, अंचल वर्मा, सुनील कुमार टिंकू, सूबेदार भाई, परवेज हमजा, असलम गुड्डू, मृत्युन्जय, अमित जायसवाल, राममनोहर गाँधी, बिक्की गुप्ता विपिन विहारी पाण्डेय, उपेन्द्र गुप्ता सहित भारी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago